फतेहपुर, अक्टूबर 19 -- Fatehpur News: फतेहपुर। बिजली विभाग के प्रथम डिवीजन के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) का चंद माह में ही स्थानांतरण विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। करीब चार माह की तैनाती के दौरान बकाया वसूली को लेकर चलाए गए अभियान से उनके तबादले को जोड़कर देखा जा रहा है। विभागीय कर्मचारी भी कम समय में हुए इस स्थानांतरण को लेकर चर्चा कर रहे हैं। एक्सईएन प्रथम रहे रत्नेश जायसवाल का स्थानांतरण होने के बाद श्रवण कुमार सिंह को प्रथम डिवीजन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। तैनाती के बाद उन्होंने बकाया वसूली के साथ ही उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण पर गंभीरता दिखानी शुरू की। हालांकि, करीब चार माह के कार्यकाल के बाद ही उनका स्थानांतरण फाफामऊ में एक्सईएन वितरण के पद पर कर दिया गया। अचानक हुए इस तबादले को लेकर विभाग में चर्चाएं तेज हैं। विभागीय ...