फतेहपुर, सितम्बर 2 -- Fatehpur News: फतेहपुर। जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम में बारिश खलल डाल रही है। शुक्रवार यानि चार सितम्बर को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए पुलिस लाइन, पीएसी परिसर समेत थानों और मंदिरों में आस्था के साथ त्योहार मनाने की तैयारियां चल रही हैं। अष्टमी की रात 12 बजे कान्हा के जन्म लेते ही 'हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की' जयकारे से वातावरण कृष्णमय होगा। पुलिस लाइन, पीएसी व मंदिरों को विद्युत झालरों व फूल-मालाओं से आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। यहां पर झांकियां भी सजाई जाती है और भजन कीर्तन के कार्यक्रम भी आयोजित होती हैं। वहीं गृहस्थ लोग घरों में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाएंगे। घरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने के लिए लोग तैयारी में जुटे हुए हैं। लोगों ने घरों में झांकी सजाने के लिए लड्डू...