फतेहपुर, जुलाई 22 -- Fatehpur News: फतेहपुर। जिले में बिजली आपूर्ति को अधिक सुदृढ़ किए जाने के विभाग द्वारा खाका तैयार किया गया है। अब तक एक ही हाईटेंशन (एचटी) लाइन से संचालित हो रहे दो अलग-अलग उपकेंद्रों की 33 केवी लाइनें अलग किए जाने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इससे किसी एक लाइन में फाल्ट आने पर दो-दो उपकेंद्रों की आपूर्ति एक साथ बाधित होने की समस्या खत्म होने के साथ ही आपूर्ति भी बेहतर होगी। हथगाम क्षेत्र के सिठौरा व पलिया उपकेंद्रों का संचालन खागा स्थित पारेषण केंद से आने वाली एक ही 33 केवी तथा बेरागढ़ीवा स्थित 132 ट्रांसमिशन से हसवा व फरीदपुर उपकेंद्रों का संचालन एक ही एचटी लाइन से होता था। जिससे कहीं एचटी लाइन में फाल्ट आ जाने पर दोनों उपकेंद्र से पोषित होने वाले फीडरों की आपूर्ति तब तक बाधित रहती थी जब तक लाइन को दुरुस...