फतेहपुर, अगस्त 27 -- Fatehpur News: जाफरगंज। थाना क्षेत्र के डांडा अमौली गांव में चारा मशीन में फंसकर किसान की मौत हो गई। 58 वर्षीय मौजीलाल खेती के साथ-साथ गांव में साइकिल की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित पशु बाड़े में वह पावर से चलने वाली चारा मशीन से पशुओं के लिए चारा कतर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका हाथ मशीन में फंस गया और कट गया। अधिक खून बह जाने से मौजीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक लिखित सूचना प्राप्त नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- चारा काट रहे किसान के दोनों हाथ मशीन में कटने से मौत जानकारी मिली है। पुलिस टीम को भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...