Fatehpur News: चाकू से हमला कर किया घायल केस दर्ज
फतेहपुर, जुलाई 13 -- Fatehpur News: फतेहपुर। शहर के सुभाषनगर गढ़ीवा मोहल्ले में किराए पर रहने वाले युवक ने चाकू से हमला कर मोहल्ले के एक युवक को घायल कर दिया। संदीप कुशवाहा ने बताया कि 11 जुलाई की शाम करीब छह बजे वह अपने किराए के कमरे के बाहर खड़ा था। इसी दौरान उसी मकान की ऊपरी मंजिल पर किराए से रहने वाला देशराज उर्फ जुगन लोधी पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करने लगा। उसने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की तथा बाद में चाकू से हमला कर दिया, जिससे संदीप की नाक समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की है। आटा चक्की के विवाद में दो पक्ष भिड़े,केस दर्ज
आटा चक्की के विवाद में मारपीट फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के कुम्हरवा गांव में आटा चक्की को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.