फतेहपुर, जुलाई 16 -- Fatehpur News: हथगाम। थाना क्षेत्र के इरादतपुर धामी बड़ी संझियां गांव में पान मसाला दुकानदार पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। बता दें कि रितिक यादव की दुकान पर सामान लेने पहुंचे युवक ने किसी बात को लेकर विवाद के बाद चाकू से हमला कर दिया था। हमले में रितिक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने इरादतपुर धामी बड़ी संझियां निवासी 30 वर्षीय हरिओम मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।आरोपी घटना के बाद से फरार है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: नींबू के विवाद में टेंट कारोबारी पर जानलेवा हमला, मुकदमा थाना प्रभारी अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...