फतेहपुर, अगस्त 25 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता रक्षाबंधन को लेकर प्रमुख बाजारों में राखियां सजने लगी है। जहां धागा वाली राखियों में विभिन्न डिजाइन उतारे गए हैं वहीं चांदी की राखियों में भी इस बार डिजाइनों की भरमार है। हालांकि राखी दुकानदारों को बाजार में मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं का अब भी इंतजार है। फुटपाथ और सड़क किनारे दुकानें लगाने वाले दुकानदारो को बारिश और धूप से परेशानी उठानी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: रक्षाबंधन को लेकर सजा बाजार, राखियों की दुकानों से गुलजार हुईं सड़केंखरीद के दौरान अव्यवस्थाएं हावी फुटपाथ पर सजने वाली दुकानों के कारण आवागमन प्रभावित होता है, खरीददारी करने के दौरान यहां दुकानदारों व ग्राहकों को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ता है। हर साल पर्व पर लगने वाली अस्थाई दुकानों के बावजूद न तो बाजार में पीन...