फतेहपुर, अगस्त 21 -- Fatehpur News: फतेहपुर। हुसैनगंज थाना के सातमील कस्बे के आजाद नगर मोहल्ले में एक घर में शुक्रवार दोपहर हंगामा हो गया। हिंदूवादी संगठन के लोगों ने घर पहुंच चंगाई सभा की आड़ में धर्मांतरण कराये जाने का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पूछतांछ और तहरीर के बाद पुलिस ने मकान मालकिन के खिलाफ केस दर्ज किया है। आजाद नगर मोहल्ले की राजकुमारी पासवान पत्नी मैयादिन के घर पर कई लोगों के एकत्र होकर बाइबल पढ़ने और प्रार्थना सभा किए जाने की जानकारी हिंदूवादी संगठन के लोगों को हुई। उन्होनें पुलिस को सूचना दी। हुसैनगंज थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: हुसैनगंज में धर्मांतरण का आरोप लगा हंगामा, मुकदमा दर्ज घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग एकत्र थे। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछ...