फतेहपुर, अक्टूबर 23 -- Fatehpur News: खागा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सुजरही चौराहे के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए एंबुलेंस मिलने में देरी हुई। घायल के पिता ने आरोप लगाया कि करीब एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली। वहीं सेवा प्रदाता संस्था के ईएमई ने एंबुलेंस व्यस्त होने की बात स्वीकार करते हुए एक घंटे तक इंतजार कराने के दावे को गलत बताया। गडोलेपुर गांव निवासी अरविंद कुमार गुरुवार शाम बाइक से खागा आया था। देर रात घर लौटते समय सुजरही चौराहे के पास तेज रफ्तार टेंपो ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल टीम ने हाथ और पैर में गंभीर चोटों के चलते अरविंद को मेडिकल कॉलेज ...