फतेहपुर, जुलाई 14 -- Fatehpur News: अमौली, संवाददाता। चांदपुर थाना क्षेत्र के देवचली गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक मकान का दरवाजा खोलकर कमरे में रखे तीन बक्सों से हजारों की नगदी चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देवचली गांव निवासी शकील अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि परिवार के सभी लोग सोमवार की रात में भोजन करने के बाद सो गए थे। देर रात करीब दो से तीन बजे के बीच चोर घर की कुंडी खोलकर अंदर घुस गए और कमरे में रखे अलग-अलग तीन बक्सों में रखे 70 हजार रुपए नगद लेकर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर चारों ने लाखों का माल पार किया सुबह नींद खुलने पर दरवाजा खुला और सामान बिखरा पड़ा मिला तब चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर...