फतेहपुर, सितम्बर 2 -- Fatehpur News: गाजीपुर। सुकेती गांव में बुधवार सुबह बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के अंदर गेहूं निकाल रहे एक परिवार पर अचानक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया, जिससे मलबे में दबकर युवक की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत यह रही कि उनके दो छोटे बच्चे उस वक्त दरवाजे पर खेल रहे थे, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। वंदना ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे वह पति रोशन, बेटे नैतिक के साथ घर में रखी स्टील की कोठी से गेहूं निकाल रही थी। इसी दौरान लगातार हो रही बारिश के कारण घर अचानक ढह गया और तीनों लोग मलबे के नीचे दब गए। घर गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दब...