फतेहपुर, अक्टूबर 11 -- Fatehpur News: खागा, संवाददाता । कोतवाली क्षेत्र के काही गांव में घर की साफ-सफाई कर रही नवविवाहिता को सांप ने डस लिया। समय रहते अस्पताल ले जाने के बजाय परिजन अंधविश्वास के चलते उसे झाड़फूंक के लिए ले गए। राहत मिलते न देख उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन महिला की मौत हो गई। काही गांव निवासी शिवकरन सिंह की 25 वर्षीय पत्नी साधना देवी रविवार सुबह करीब आठ बजे अपने घर की सफाई में जुटी थी। इसी दौरान दरवाजे के ऊपर से लटक रहे सांप ने अचानक उसके हाथ में डस लिया। महिला की चीख सुनकर परिवार के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। सांप के डसने के बाद जहां पीड़ित को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाना चाहिए था, वहीं परिजन अंधविश्वास के कारण सबसे पहले पीड़िता को कटपुरवा गांव झाड़फूंक कराने के लिए ले गए। वहां काफी देर तक समय बर्बाद होने और तबीयत में को...