फतेहपुर, अगस्त 22 -- Fatehpur News: बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के नाथूखेड़ा गांव निवासी 60 वर्षीय महावीर घरेलू विवादों से परेशान हो उठा था। बीते शुक्रवार दोपहर को घर में फिर से विवाद हुआ तो ऊबकर वृद्ध ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिसके बाद वृद्ध की हालत बिगड़ी तो परिजनों में हड़कंप मच गया और फौरन सीएचसी लेकर पहुंच गए। जहां हालत सुधरने के बजाय स्थिति बिगड़ी तो मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जिसके बाद परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे और इलाज भी शुरू हुआ लेकिन वृद्ध की सांस थम गई। वृद्ध की मौत होते ही परिजनों की चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: गृहकलह में महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...