फतेहपुर, जुलाई 8 -- Fatehpur News: फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के छीट का पुरवा मजरे गौरी गांव में घरेलू कलह से परेशान 50 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव निवासी बलवीर की पत्नी सुनीता देवी पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक तनाव में थीं। मंगलवार रात जब परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे, तभी उन्होंने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...