फतेहपुर, सितम्बर 7 -- Fatehpur News: बकेवर। थाना क्षेत्र के मोहीपुर गांव में स्थित प्रसिद्ध जखई बाबा मंदिर से चोरी हुआ 51 किलो का घंटा पुलिस ने बरामद कर लिया है। चार रात को चोरों ने भारी-भरकम घंटे को पार कर दिया था। ग्रामीण बाबूराम की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु की थी। रविवार को पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से गौसिया यूनानी कॉलेज के पीछे बने नाले के पानी के अंदर प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर रखा गया घंटा बरामद कर लिया गया। थाना प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि घंटा बरामद कर लिया गया है। चोरों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...