फतेहपुर, अगस्त 20 -- Fatehpur News: खखरेरू। धाता ब्लाक की ग्राम पंचायत रोहेल्लापुर में जलनिकासी प्रभावित होने से परेशान ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बीडीओ से की थी। जिस पर पहुंचे बीडीओ ने गांव का निरीक्षण कर जलनिकासी की समस्याओं का जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। बीडीओ राजेंद्र सिंह यादव को ग्रामीणों ने बताया कि जलनिकासी प्रभावित होने के कारण गांव के मुख्य मार्ग पर करीब 120 मीटर तक गंदा पानी भरा रहता है, जिससे करीब आधा सैकड़ा परिवारों सहित विद्यालय का आवागमन करने वाले बच्चों को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर बीडीओ ने जल्द समस्याओं का निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान राजेंद्र सिंह यादव, अनुज कुमार, अजय पासवान, नयन सिंह, इंद्रजीत सरोज, कर्मवीर गौतम, मो.शब्बीर खान, सूर्यभान गौतम, अरुण कुमार...