Fatehpur News: गैस पाइप में आग लगने से वृद्धा झुलसी
फतेहपुर, सितम्बर 29 -- Fatehpur News: मलवां। थाना क्षेत्र के अल्लीपुर कस्बा निवासी रामआसरे की बेटी अन्नू देवी घर में खाना पका रही थीं तभी गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग की लपटें देखकर पड़ोस में रहने वाली रानी देवी (60) पत्नी राधेश्याम ने बोरा डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान उनका दाहिना हाथ झुलस गया। परिजन उन्हें मेडिकल कालेज ले गए जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.