फतेहपुर, जुलाई 29 -- Fatehpur News: फतेहपुर। कर्ता करे न कर सके, गुरू करे सब होय, तीन लोक नौ खंड में, गुरू से बड़ा न कोय....जैसी भावनाओं के साथ बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर्व जिलेभर में श्रद्धा, आस्था और भक्ति के साथ मनाया गया। मंदिरों, मठों, आश्रमों और शिक्षण संस्थानों में श्रद्धालुओं ने अपने गुरुजनों का पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद लिया। विभिन्न धार्मिक स्थलों पर विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और प्रवचनों का आयोजन हुआ, जहां गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला गया। उधर, गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए गंगा घाटों में श्रद्धालु पहुंचे और पूजा अर्चना कर दान-पुण्य किया। गुरु पूर्णिमा का पर्व परम्परागत ढंग से मनाया गया। गुरू आश्रमों में गुरू पूजन का सिलसिला भोर की बेला से लेकर देर शाम तक चलता रहा। शहर के ताम्बेश्वर मंदिर, मोटे महादेवन मंदिर आदि स्था...