फतेहपुर, जुलाई 12 -- Fatehpur News: विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के गढवा मजरा सिलमी गांव में छह माह पूर्व पड़ोसियों ने सार्वजनिक रास्ते में चार फीट ऊंचे पिलर खड़े कर अतिक्रमण कर लिया था जिससे एंबुलेंस, कार नहीं निकल पा रही थी। समाधान दिवस में दर्जनों शिकायतें हुई, लेकिन समाधान नहीं हुआ था। डीएम की जनसुनवाई में तहसील के अधिकारियों को फटकार लगी तो रविवार अतिक्रमण हटवा दिया गया। गढवा मजरे सिलमी गांव निवासी रावेंद्र सिंह ने शनिवार डीएम की जनसुनवाई में शिकायती पत्र देकर बताया था की मोहल्ले के सार्वजनिक दस फिट के रास्ते में गांव के ही राजबहादुर और इंद्रपाल ने पिलर खड़ा कर अतिक्रमण कर लिया है जिस रास्ते से एंबुलेंस कार निकलना मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें- Chapra News: तरैया में अतिक्रमित सड़क पर चलेगा बुलडोजर एसडीएम अभिनीत कुमार ने बताया डीए...