Fatehpur News: गार्ड व तीमारदार विवाद के बाद चला नशामुक्त अभियान
फतेहपुर, अगस्त 8 -- Fatehpur News: फतेहपुर। मेडिकल कालेज में शनिवार को नशा मुक्त अभियान के तहत विशेष जागरूकता एवं जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान परिसर में आने वाले मरीजों, तीमारदारों और अन्य लोगों की जांच की गई। दो दिन पहले मेडिकल कालेज में गार्ड और एक तीमारदार के बीच मारपीट की घटना भी हो चुकी है। इसके बाद परिसर की सुरक्षा और निगरानी को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई है। अभियान के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने लोगों की जांच करते हुए तंबाकू, गुटखा समेत अन्य नशीले पदार्थों की तलाश की। जांच में कई प्रकार के तंबाकू उत्पादों के पैकेट बरामद कर जब्त किए गए। लोगों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। प्राचार्य डा. आरके मौर्य ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.