फतेहपुर, अक्टूबर 23 -- Fatehpur News: फतेहपुर। दोआबा में सड़कों की मरम्मत को लेकर जिम्मेदारों की अनदेखी और काम में सुस्ती के चलते लोगों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सड़कों की दुर्दशा और जगह-जगह बने गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण और मरम्मत कार्यों की धीमी रफ्तार को देखते हुए दीपावली के त्योहार पर भी लोगों को इन समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। शहर में सड़कों पर धक्के खा रहे लोग

शहर की सड़कों की बदहाली शहर में पटेल नगर से शादीपुर रेलवे नाका तक का मार्ग लंबे समय से बदहाल है। इसके बावजूद नगर पालिका के जिम्मेदार इस मार्ग को दुरुस्त कराने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस मार्ग से बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है, लेकिन सड़क की खराब स्थिति के ...