फतेहपुर, जुलाई 13 -- Fatehpur News: फतेहपुर। महर्षि भृगु की तपस्थली भिटौरा व असनी के मध्य कानपुर के गंगा बैराज की तर्ज पर बैराज बनवाए जाने को पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने डीएम को पत्र लिखा। जिसमें बैराज बनने के बाद जिले के विकास का हवाला दिया गया है। पूर्व विधायक ने पत्र के माध्यम से बताया कि दोआबा में गंगा नदी भिटौरा व असनी से होकर निकली है। भिटौरा व असनी दोनों ही अपनी ऐतिहासिक एवं पौराणिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है, यदि कानपुर गंगा बैराज, लवकुश बैराज की तर्ज पर जिले में गंगा नदी में एक बैराज बनाया जाए तो इससे जिले का विकास होने की संभावनाओं को भी बल मिलेगा। वहीं जल भण्डारण, बाढ़ नियंत्रण, बिजली उत्पादन और खेतों में सिचाई के लिए पानी पहुचाने में इसकी अहम भूमिका होगी। साथ ही यहां पर गंगा पथ, रिवर फ्रंट, घाटो का सुन्दरीकरण, पुल, वोटिंग और क्र...