फतेहपुर, अक्टूबर 27 -- Fatehpur News: थरियांव। थाना क्षेत्र के औरई गांव में खेत के आपसी बंटवारे को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। एसआई पृथ्वीराज सिंह ने बताया कि 25 अक्टूबर को पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां प्रथम पक्ष के छोटेलाल व उमा देवी तथा दूसरे पक्ष के सौरभ, शनि, वीर बली और गायत्री देवी के बीच गाली-गलौज और मारपीट हो रही थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर जांच शुरु की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...