फतेहपुर, जुलाई 15 -- Fatehpur News: असोथर। एक पेड़ मां के नाम अभियान के दौरान दोआबा में लक्ष्य प्रतिपूर्ति का विभिन्न विभागों द्वारा दावा किया जा रहा है। लेकिन धरातल पर इन दावों को खुले मैदान में पड़े पौधे आइना दिखाने का काम कर रहे हैं। विभिन्न विभागों द्वारा शत प्रतिशत लक्ष्य को हासिल किए जाने के दावे किए गए हैं तो ग्राम पंचायत कौंडर में पड़े पौधे आखिर किस विभाग के हैं? यह अपने आप में कई सवाल खड़े कर रहा है। क्षेत्र की ग्राम पंचायत कौंडर में बड़ी संख्या में पौधों का रोपण नहीं किया गया जिससे यहां पर पौधे पालीबैग सहित खुले मैदान में पड़े महा अभियान की हकीकत की दास्तां बयां कर रहे हैं। दोआबा की हरियाली प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से 51.31 लाख पौधे रोपे जाने के सभी 25 विभागों द्वारा दावे किए गए थे। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब उक्त संख्या में पौधों...