फतेहपुर, अगस्त 31 -- Fatehpur News: औंग। मलवा ब्लाक के रानीपुर गांव स्थित तालाब पर कब्जा किए जाने के चलते इसके उफनाने से मार्ग जलमग्न हो गया था। वहीं ग्रामीणों के घरों के मुहाने पर भी गंदा पानी पहुंच रहा था जिससे लोगो को आवागमन की परेशानियों के साथ ही बीमारियों का खतरा मंडरा रहा था। शिकायत पर सोमवार को बीडीओ मलवां कमलेश बहादुर सिंह ने गांव का जायजा लेकर नाला खुदाई के निर्देश दिए हैं। रानीपुर तालाब में ग्रामीणों ने कब्जा करके निर्माण करवा लिया है जिससे तालाब का क्षेत्रफल कम होने के कारण बारिश के दौरान यह उफान पर आ गया। नतीजतन गांव में जलभराव होने के साथ ही कटरी को जोड़ने वाला करीब 100 मीटर मार्ग पर भी जलभराव हो जाने से वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा था। यह भी पढ़ें- Bhabua News: भगवानपुर में जलजमाव से आमजनों की परेशानी बढ़ी बीडीओ के निर्दे...