फतेहपुर, जुलाई 19 -- Fatehpur News: जाफरगंज। अमौली ब्लाक की ग्राम पंचायत डिघरुवा के मजरे खानपुर में जलभराव की समस्या ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है। गांव के उत्तर दिशा स्थित तालाब से पानी की निकासी न होने के कारण बदबूदार और गंदा पानी रास्तों से होते हुए घरों तक पहुंच रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और अधिक खराब हो जाती है, हर साल इस तालाब के ओवर फ्लो हो जाने के कारण घरों तक गंदा पानी पहुंचने से ग्रामीणों में संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ जाती है। खानपुर में जलनिकासी की व्यवस्था न किए जाने के कारण तालाब हर साल ओवर फ्लो हो जाता है। जिससे आवागमन करने वाले मुख्य मार्ग में तो पानी भर ही जाता है वहीं घरों तक गंदे पानी की आमद होने से लोगों की गृहस्थी का सामान बचाना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों को गंदे पानी से आवागमन करने के साथ ही घरो...