फतेहपुर, अगस्त 16 -- Fatehpur News: खागा। स्वतंत्रता दिवस के 80वें पावन पर्व पर तहसील क्षेत्र में देशभक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिला। सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और नगर पंचायत में ध्वजारोहण किया गया।सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज शाहजहांपुर के छात्र छात्राओं ने एक भव्य अमर शहीद नमन यात्रा निकाली। जिसने पूरे नगर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज शाहजहांपुर के प्रधानाचार्य राज कपूर सिंह के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा ने जनमानस को समृद्ध भारत, सनातन भारत और स्वाधीनता का संदेश दिया। एसडीएम अश्वनी पांडेय ने तहसील परिसर में तिरंगा फहराया। नगर पंचायत कार्यालय में ईओ देवहूती पांडेय और नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह ने संयुक्त रुप से ध्वजारोहण किया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: शहीद स्मारक पर नमन के साथ तालग्रा...