Fatehpur News: क्षेत्रीय सेविका समेत तीन से मांगा स्पष्टीकरण, एनजीओ को भी नोटिस
फतेहपुर, अगस्त 30 -- Fatehpur News: औंग, संवाददाता। मलवां विकासखंड के बाढ़ प्रभावित गांव अभयपुर के मजरे मदारपुर स्थित पंचायत भवन में शनिवार को आयोजित ग्राम चौपाल में बाल पुष्टाहार वितरण व्यवस्था में बड़ी खामी सामने आई। चौपाल में बाल पुष्टाहार विभाग की ओर से लगाए गए स्टाल पर धात्री महिलाओं और बच्चों को वितरित की जाने वाली खाद्य सामग्री के पैकेटों पर न तो मैन्युफैक्चरिंग डेट दर्ज थी और न ही एक्सपायरी डेट। मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने संबंधित पुष्टाहार के वितरण पर तत्काल रोक लगा दी। वहीं चौपाल में अनुपस्थित विभागों के जिम्मेदारों को भी नोटिस दिए जाने की बात कही गई। जांच के दौरान खाद्य सामग्री के पैकेटों पर आवश्यक विवरण अंकित न मिलने पर क्षेत्रीय सेविका समेत दो आंगनबाड़ी सहायिकाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए। बीडीओ मलवां कमलेश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.