Fatehpur News: कौवे ने दिया उपभोक्ताओं को लाखों का झटका
फतेहपुर, अगस्त 28 -- Fatehpur News: छिवहला। क्षेत्र के पलिया उपकेंद्र से पोषित होने वाले निजामुद्दीनपुर के मजरे इसाकपुर में 11 हजार की लाइन में कौआ बैठने के बाद अचानक हाई वोल्टेज होने से उपभोक्ताओं के लाखों के उपकरण जल गए। वहीं घर में काम करते समय दो महिलाएं भी झुलस गईं, जिसके बाद आने वाली फाल्ट को कर्मियों ने दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कराई। इसाकपुर में जाने वाली 11 हजार की लाइन ढीली होने के कारण शुक्रवार की सुबह लाइन में कौआ बैठ जाने से तार गार्डिंग वायर में छू जाने के कारण जहां फाल्ट आ गया। वहीं अचानक तेज करंट दौड़ने से घर में काम कर रही शकुंतला देवी पत्नी मुन्नालाल मौर्य तथा निर्मला देवी करंट की चपेट में आकर झुलस गई। वहीं हाई वोल्टेज होने के कारण घरों में लगे पंखे, मोबाइल, फ्रिज, कूलर, इनवर्टर आदि उपकरण जल जाने के कारण ग्रामीणों को लाखों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.