फतेहपुर, जुलाई 5 -- Fatehpur News: फतेहपुर,संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमरावा गांव में कूड़ा डालने के विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष की महिलाओं ने दूसरे पक्ष की एक महिला को घेर कर पीट दिया। महिला के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में एक महिला को कुछ अन्य महिलाएं पीटती हुई दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि यह मारपीट का वीडियो रविवार का है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक पक्ष की कई महिलाएं दूसरी पक्ष की एक महिला को पकड़कर मारपीट कर रही हैं। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में महिला को घसीटने का वीडियो वायरल, मारपीट का आरोप घटना के समय आसपास मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे और किसी ने बीच-बचाव का प्रयास ...