Fatehpur News: कुण्डेश्वर मेले के दौरान दो पक्षों में मारपीट
फतेहपुर, अगस्त 18 -- Fatehpur News: खागा, संवाददाता । बीते सोमवार को कुण्डेश्वर मेले में घूमने के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट और गाली गलौज हो गई। एक पक्ष की ओर से चौकी प्रभारी को लिखित तहरीर दी गई है। कोतवाली क्षेत्र के मझिलगांव निवासी पप्पू सिंह पुत्र सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पुत्र अमित सिंह और गोलू सिंह बीते 17 अगस्त को कुण्डेश्वर मेले में घूमने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान रोहित मौर्य पुत्र रामेश्वर मौर्य वहां आया और अचानक उनके बेटों के साथ गाली-गलौज करने लगा। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों को हल्की चोटें आईं। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया कि रोहित मौर्य फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तमंचे के साथ और अपने चार साथियों के साथ तलव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.