फतेहपुर, अगस्त 20 -- Fatehpur News: असोथर। थाना क्षेत्र के एक गांव में मौसरे भाई ने घर में किशोरी को अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को केस दर्ज किया है। मां ने बताया कि पांच मई 2026 को वह पति के साथ गेंहू की फसल काटने के लिये खेतों की ओर गई थी। घर में उसकी 16 वर्षीय बेटी अकेली थी। तभी उसकी बहन का बेटा घर में घुस आया और बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी को जान से मारने की धमकी दी थी। थाना प्रभारी राजीव मिश्रा ने बताया कि कई महीने बाद मामले में तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...