Fatehpur News: किशनपुर और जीटी रोड पर जाम, रेंगते नजर आए वाहन
फतेहपुर, अक्टूबर 14 -- Fatehpur News: खागा। नगर में बुधवार की शाम यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। किशनपुर रोड और जीटी रोड पर शाम करीब चार बजे अचानक लगे जाम से शहर की रफ्तार थम गई और यातायात बुरी तरह हांफने लगा। व्यस्त समय में लगे इस जाम के चलते दोनों प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम के वक्त दफ्तरों, बाजारों और शिक्षण संस्थानों से घर लौटने वाले लोगों की भीड़ जैसे ही सड़कों पर उतरी, चौराहों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। किशनपुर रोड पर ई-रिक्शा, ऑटो और निजी वाहनों की आपाधापी तथा अवैध पार्किंग के कारण हालात बेकाबू हो गए। देखते ही देखते इसका सीधा असर जीटी रोड के मुख्य हिस्से पर भी पड़ा, जहां ट्रकों के फंसने से स्थिति और गंभीर हो गई। काफ़ी देर तक दोनों सड़कों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.