फतेहपुर, अक्टूबर 14 -- Fatehpur News: बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के डीघ गांव निवासी वृद्ध जगतपाल पासवान अपनी मोपेड से बिंदकी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान भवानीपुर मोड़ के पास चार पहिया की जोरदार टक्कर से वृद्ध करीब आठ फीट की ऊंचाई तक हवा में उछल गया और सड़क किनारे पानी भरे तालाब में जा गिरा। हादसा होते ही भी भीड़ की आवाज पर कार सवार ने गाड़ी तेजी से बढ़ा दी। जिससे कार सवार मोपेड को 50 मीटर तक घसीटता चला गया। कार के रूकते ही लोगो ने चालक को पकड़ लिया और तालाब में गिरे वृद्ध को बाहर निकाला गया। जिसकी हालत नाजुक देख सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं क्षेत्र के बसंतीखेड़ा गांव निवासी जयप्रकाश पैदल गांव की ओर जा रहे थे। तभी तेज बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे पैदल जा रहे युवक समेत बाइक सवार विपिन निवासी जबरापुर भी घायल हो गया। घायलों को सीएचसी...