फतेहपुर, जुलाई 14 -- Fatehpur News: चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा रेलवे ओवरब्रिज पर मंगलवार को एक अनियंत्रित कार ने पीछे से आटो में टक्कर मार दी। हादसे में सर्वोदय बालिका इंटर कालेज गोपालगंज की छात्राएं अर्पिता, आरोही और प्रीति निवासी जलाला और नामामऊ निवासी सचिन विश्वकर्मा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। सचिन की हालत गंभीर होने पर एंबुलेंस से सीएचसी बिंदकी रेफर किया गया है। यह भी पढ़ें- कार ने आटो में मारी टक्कर: किशोरी की मौत, चार घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...