फतेहपुर, जुलाई 25 -- Fatehpur News: फतेहपुर। मुख्यमंत्री कार्यक्रम ड्यूटी में कार्यक्रम स्थल मदारीपुल आ रहे बाइक सवार हेड कांस्टेबल की शनिवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक सवार हेडकांस्टेबल कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर थरियांव थाना के हंसवा मोड़ के पास खड़े ट्रक में टकरा गए। सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हेड कांस्टेबल की मौत की सूचना पर पूरे पुलिस महकमें शोक की लहर दौड़ गई। प्रयागराज के थाना फूलपुर के दीवानगंज निवासी 42 वर्षीय रामप्रवेश यादव 2006 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। वर्तमान में इनकी तैनाती धाता थाने में थी। यह भी पढ़ें- सीएम ड्यूटी में जा रहे हेड कांस्टेबल की हादसे में मौत मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में इनकी ड्यूटी लगी थी। धाता से शनिवार सुबह ड्यूटी...