फतेहपुर, अगस्त 28 -- Fatehpur News: फतेहपुर। शहर के शिवपुरम स्थित सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज के बीते दिन गुरुवार को एक छात्र की संदिग्ध मौत पर विद्यालय प्रबंधक ने कड़ी कार्यवाही करते हुए कार्यकारी प्रधानाचार्य एवं दो कक्ष निरीक्षकों को पद से बर्खास्त कर दिया। विद्यालय प्रबंधक राकेश त्रिवेदी ने बताया कि मामले की प्रबंधतंत्र द्वारा की गई जांच में दायित्व के प्रति शिथिलता बरतने के आरोप में विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य सक्षम और कक्ष निरीक्षक अभिषेक द्विवेदी एवं कृष्णा को बर्खास्त करते हुए सेवा समाप्त कर दी गई है। उन्होंने कहा कि विद्यालय समिति अपने स्तर से भी घटनाक्रम की जांच कर रही है, किसी भी विद्यार्थी के साथ दुर्व्यहार की पुष्टि होने पर सम्बंधित अध्यापक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। प्रबंधक ने कहा कि स्कूल प्रबंधन दिवंगत ...