Fatehpur News: कानपुर-बांदा मार्ग पर बिना संकेतक का ब्रेकर बना जोखिम
फतेहपुर, जुलाई 2 -- Fatehpur News: जोनिहा। कानपुर-बांदा मार्ग पर जोनिहा कस्बे के समीप स्थित कोरवा गांव के पास सड़क निर्माण के बाद सुरक्षा की दृष्टि से ब्रेकर तो बना दिया गया, लेकिन यह राहगीरों की सुरक्षा के बजाय उनके लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। कारण यह है कि ब्रेकर के पास न तो साइनेज बोर्ड लगाए गए हैं, न ही रिफ्लेक्टर संकेतक और न ही उस पर सफेद पट्टियां बनाई गई हैं। ऐसे में तेज रफ्तार वाहन चालक समय रहते ब्रेकर का अनुमान नहीं लगा पाते और वाहन उछल जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। जोनिहा कस्बे के पास बना यह ब्रेकर राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। यह भी पढ़ें- मार्ग निर्माण के बाद बना ब्रेकर, हादसों का खतरा चेतावनी बोर्ड और रिफ्लेक्टर संकेतक न होने से तेज रफ्तार वाहन चालक अचानक ब्रेकर के पास पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.