फतेहपुर, अगस्त 27 -- Fatehpur News: फतेहपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर बाहरी जनपदों से नकली मिठाईयों की बड़ी खेप से दोआबा के बाजार पट चुके हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मिलावटी मिठाईयों के व्यवसाईयों के यहां खाद्य विभाग की टीम द्वारा छापेमारी करने से पहले ही पूरे के पूरे गोदाम खाली हो चुके हैं। बाहरी जिलों की मिठाई के खेप के कारण लोगो के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ने से इंकार नहीं किया जा सकता। गुरुवार को खाद्य विभाग की टीम ने सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय वीएस कुशवाहा, नायब तहसीलदार राहुल कुमार के नेतृत्व में बिंदकी स्थित एक गोदाम पर छापेमारी की लेकिन यहां पर उनके पहुंचने से पहले ही सारी मिठाई को ठिकाने लगा दिया गया था। यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, लिए 13 नमूने जिसके बाद टीम ने अंबे स्वीट हाउस से बर्फी, मोधू ...