फतेहपुर, अगस्त 31 -- Fatehpur News: खखरेरू। धाता ब्लॉक की ग्राम पंचायत हकीमपुर खंतवां में प्रधानमंत्री आवास योजना की तस्वीर सरकारी दावों से इतर नजर आ रही है। करीब 4500 आबादी वाली पंचायत के ऐमापुर और नट का डेरा मजरे में गरीब परिवार आज भी कच्चे मकानों और तिरपाल के सहारे जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के मुताबिक वर्ष 2024 में 177 कच्चे मकानों का सर्वे कर सूची ब्लॉक को भेजी गई थी, लेकिन दो साल बाद भी पात्र परिवारों को आवास का लाभ नहीं मिल सका। वहीं वर्ष 2023 में स्वीकृत 32 मुख्यमंत्री आवासों में भी कई अधूरे पड़े हैं। कहीं सिर्फ दीवारें खड़ी हैं तो कहीं छत का इंतजार है। रामनाथ, राम सजीवन, सीताराम गुप्ता, सुकरू लाल निर्मल, बच्ची लाल समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दिनों में कच्चे मकानों में रहना जान जोखिम में डालने जैसा है। कई...