फतेहपुर, जुलाई 30 -- Fatehpur News: फतेहपुर। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में गुरुवार को एक पारिवारिक विवाद का सफल निस्तारण कराया गया। एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर आयोजित काउंसलिंग के दौरान पति-पत्नी ने आपसी मतभेद और मनमुटाव भुलाकर दोबारा साथ रहने पर सहमति जताई। प्रभारी निरीक्षक संगीता सिंह, काउंसलर मोहम्मद जावेद और मंजू शुक्ला ने दोनों पक्षों की बात सुनकर समझौता कराया। इस दौरान महिला आरक्षी अनीता मिश्रा भी मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...