फतेहपुर, अगस्त 8 -- Fatehpur News: सुल्तानपुर घोष। सावन मास और कांवड़ यात्रा को लेकर आईजी जोन प्रयागराज अजय मिश्रा ने शनिवार को जिले के ओम घाट भिटौरा और नौबस्ता घाट सुल्तानपुर घोष का निरीक्षण किया। उन्होंने ने मातहतों को कांवड़ियों की सुरक्षा, यात्रा के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो आदि बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिये। आईजी ने दोनों घाटों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालुओं के आवागमन, प्रकाश व्यवस्था और अन्य सुरक्षा इंतजामों को देखा। संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। भीड़ को नियंत्रित करने और आवागमन व्यवस्था को स...