फतेहपुर, सितम्बर 29 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता । शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाकर आम आदमी को जाम के झाम से निजात दिलाने के तमाम दावे महज हवा में ही नजर आ रहे हैं। पूर्व में इनका सड़क पर संचालन बंद कराए जाने के आदेशों के बाद टीम गठित कर सड़क किनारे होने वाले संचालन पर वीराम लगाए जाने की कवायद शुरू की गई थी। लेकिन चंद समय बाद ही आदेश महज हवा हवाई साबित हुए, जिसके बाद से महज बैठकों तक ही प्लान सीमित हेकर रह गया नतीजतन वाहनों का संचालन अब भी सड़क से ही कराया जा रहा है। जिसको लेकर आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने पड़ताल की पेश है एक रिपोर्ट... लाखों की लागत से बने स्टैंड बेमकसद

सड़क पर संचालित होने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान शहर से चलने वाले ई-रिक्शा आदि को सलीके से संचालित कराने की कवायद की गई थी। जिसके चलते धर्मशाला रोड स...