Fatehpur News: कन्या भोज में विवाद, मारपीट में बुजुर्ग का पैर टूटा
फतेहपुर, अक्टूबर 27 -- Fatehpur News: जाफरगंज। थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में कन्या भोज के दौरान शराब के नशे में विवाद के बाद मारपीट में एक बुजुर्ग का पैर टूट गया। बहादुरपुर निवासी आशीष कुमार ने बताया कि घर के दरवाजे पर देवी प्रतिमा स्थापित की थी। 17 अक्तूबर को कन्या भोज का आयोजन था। इसी दौरान भारतपुर निवासी मुकेश शराब के नशे में पहुंचा और खाना खाते समय गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर वह पिता छेदालाल से भिड़ गया और मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान छेदालाल जमीन पर गिर गए और मुकेश उनके पैर पर चढ़ गया, जिससे पैर टूट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग गया। घायल को बिंदकी सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.