फतेहपुर, अगस्त 6 -- Fatehpur News: फतेहपुर। कचहरी परिसर में एक अधिवक्ता के चैंबर का ताला तोड़कर चोर जरूरी मुकदमों की पत्रावलियां और अन्य सामान उठा ले गए। उत्तरी अंबेडकर पार्क निवासी अधिवक्ता श्रीराम जी उर्फ सुखपाल पासवान ने बताया कि वह एक अगस्त की सुबह करीब 10 बजे कचहरी पहुंचे तो उनके चैंबर का बाहरी ताला टूटा मिला। अंदर रखा बक्सा, करीब 40 मुकदमों की पत्रावलियां तथा अन्य सामान गायब था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...