फतेहपुर, अक्टूबर 12 -- Fatehpur News: बिंदकी। नगर के मोहल्ला हजरतपुर ठठराही स्थित मां काली के दरबार में आयोजित चार दिवासीय वार्षिकोत्सव के तीसरे दिन भक्तों की अपार भीड़ रही। प्रभु श्रीकृष्ण व अहंकारी कंश के बीच घमासान युद्ध हुआ। कंश का वध होते ही बाके बिहारी लाल की जय का उदघोष गुंजायमान हो उठा। इसके बाद कानपुर की जागरण पार्टी द्वारा रात्रि जागरण आयोजित हुआ। सोमवार देर शाम मां काली दरबार में श्रद्धांलुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। जहां युद्धभूमि पर प्रभु श्रीकृष्ण और कंश के दल मैदान में उतर आए। शंखनाद होते ही दोनो की सेनाएं आपस भी भिड़ गई। इस घमासान युद्ध में प्रभु श्रीकृष्ण के हाथों कंस का वध होते ही भक्त खुुशी से झूम उठे। वहीं कानपुर की जागरण पार्टी द्वारा प्रथम पूज्य श्रीगणेश जी की वंदना के बाद मां की आरती संग गुणगान किया। इसके बाद पार्टी के गायको...