फतेहपुर, अगस्त 17 -- Fatehpur News: बहुआ। ललौली थाने के सामने रखा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड के कारण हर सप्ताह जल जाता है। जिसके बदले जाने में लगने वाले समय के दौरान सैकड़ों घरों की आपूर्ति गुल हो जाने के कारण उपभोक्ताओं को होने वाली समस्याएं कम नहीं हो पा रही हैं। पूर्व में ट्रांसफार्मर जलने के बाद उसे आठ दिन बाद बदला तो गया लेकिन उसके फिर से फुंक जाने से इससे पोषित होने वाले लोगो को खासी परेशानियां उठानी पड़ी। इस ट्रांसफार्मर से करीब एक सैकड़ा से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति की जाती है लेकिन इसके जलने के कारण समस्याएं कम नहीं हो पा रही हैं। ललौली निवासी जब्बार अहमद, राकेश विश्वकर्मा, अनिल गुप्ता आदि ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आए दिन होने वाली फाल्ट के कारण यह हर सप्ताह जल जाता है जिससे कई दिनों के बाद बदले जाने के दौरान आपूर्ति बाधित ...