Fatehpur News: ऐरायां में कुलदीप और धाता में संजय बने ब्लाक अध्यक्ष
फतेहपुर, सितम्बर 22 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष पद के हो रहे चुनाव के क्रम में मंगलवार को ऐरायां एवं धाता ब्लाक में चुनाव आयोजित किए गए। निर्विरोध चुने गए दोनों अध्यक्षों का शिक्षकों ने फूलमाला के साथ स्वागत किया और बधाई दी। मंगलवार को प्राथमिक शिक्षक संघ (तिवारी गुट) के दो ब्लॉक इकाइयों में चुनाव कराया गया। ऐरायां में कुलदीप कुलभूषण और धाता में संजय सिंह अध्यक्ष चुने गए। मंत्री पद पर ऐरायां से नवीन सिंह चुने गए। धाता में मंत्री पद का चुनाव नहीं हो सका। कोई प्रतिद्वंदी न होने के कारण दोनों अध्यक्ष एवं मंत्री निर्विरोध चुन लिए गए। हालांकि धाता में सौष्ठव त्रिपाठी ने भी अध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी ठोकी थी लेकिन मतदाता सूची में नाम नहीं होने से उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.