फतेहपुर, जुलाई 19 -- Fatehpur News: खागा। नगर के मानू का पुरवा मुहल्ला स्थित किराए के मकान में फांसी के फंदे पर लटके मिले युवक के शव मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने दावा है कि युवक के साथ मारपीट की गई। फिर हत्या कर शव को फंदे से टांग दिया गया। युवक ने 15 दिन पूर्व ही गांव की एक महिला से प्रेम विवाह किया था। बता दें कि अमांव गांव निवासी 24 वर्षीय मोहम्मद समीर एसी मैकेनिक का काम करता था। परिजनों के अनुसार समीर ने 15 दिन पहले गांव की ही एक महिला से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही दोनों नगर के मानू का पुरवा मुहल्ले में एक कमरा किराए पर लेकर साथ रह रहे थे। मृतक के पिता समसुल हक ने बताया कि शनिवार को कोतवाली पुलिस के जरिए उन्हें बेटे की मौत की सूचना मिली। जब तक वे मौके पर पहुंचे, पुलिस शव को मोर्चरी भेज चुकी थी। प...