फतेहपुर, अगस्त 27 -- Fatehpur News: औंग। नेपाल में जलप्रलय के बाद गंगा के पानी में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर जिला प्रशासन खासा अलर्ट दिखाई दे रहा है। गुरुवार को एसडीएम व नायब तहसीलदार ने राजस्व टीमों के साथ बाढ़ राहत शिविर सहित सदनहा-बिंदकी फारम आदि का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: राघोपुर में बाढ़ को लेकर 20 सूत्री अनुश्रवण समिति की हुई बैठक राहत शिविरों की तैयारियां वहीं राहत शिविरों को भी आपदा से निपटने के लिए तैयार किया जाने लगा है। एसडीएम खागा निशांत तिवारी ने राजस्व टीम के साथ बाढ़ प्रभावित गांव का जायजा लिया साथ ही बाढ राहत शिविर आशापुर डाकबंगला, पंचायत भवन के साथ ही महुआ घाटी व कानपुर नगर के सिकठिया में बनने वाले शिविर का जायजा लिया। यहां पर जल्द से जल्द साफ-सफाई शुरू करवाने के निर्देश दिए जिस पर काम भी शुरू करवा दिया गय...